अभय किला ढहा: आयरन डोम को भेदकर ईरान ने दिमोना परमाणु रिएक्टर को दहलाया

  • Share on :

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है दिमोना. यह इजरायल के रेगिस्तान में बसा एक छोटा सा शहर है. लेकिन इसकी पहचान बहुत बड़ी है. यहीं पर इजरायल का परमाणु रिएक्टर है. इसे बचाने के लिए इजरायल ने दुनिया की सबसे महंगी, सबसे आधुनिक हवाई सुरक्षा तैनात कर रखी है. आयरन डोम, एरो सिस्टम सब कुछ.
माना जाता था कि यहां तक कोई मिसाइल पहुंच ही नहीं सकती. लेकिन शनिवार की रात वो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था. ईरान की मिसाइल दिमोना तक पहुंच गई.
जब से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए हैं, ईरान ने जवाबी कार्रवाई का एक लंबा सिलसिला शुरू कर रखा है. इसे ईरान ने "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस" नाम दिया है.
यह अब अपने चौथे चरण में पहुंच चुका है. और शनिवार की रात जो हमला हुआ वो इस ऑपरेशन की 73वीं लहर थी. ईरान थका नहीं है. रुका नहीं है. और हर बार वो दावा करता है कि हमले पहले से ज्यादा सटीक हो रहे हैं.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper