कैमरा देख चिढ़े अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। दरअसल, बीते दिन जब अभिषेक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग पूरी करने के बाद मुंबई लौटे तब पपराजी की नजर उनपर पड़ी और वह उनका वीडियो बनाने लगे। हालांकि, अभिषेक को ये बात पसंद नहीं आई और वह पपराजी से चिढ़ गए। सामने आए वीडियो में वह पपराजी के सामने हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिषेक, पपराजी से कुछ नहीं कहते हैं, लेकिन जैसे ही पपराजी कैमरा लेकर अभिषेक के करीब आने लगते हैं अभिषेक चिढ़ जाते हैं। वह हाथ जोड़कर कहते हैं, “बस भैया, अभी हो गया, शुक्रिया।”
अभिषेक का वीडियो देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि दूसरे सेलेब्स कम से कम पपराजी को देखकर स्माइल करते हैं या हाथ हिला देते हैं, लेकिन ये लोग उल्टा चिढ़ने लगते हैं। एक ने लिखा, ‘अभिषेक में मां के संस्कार हैं।’ दूसरे ने लिखा, 'ब्रो खुद, खुदके डाउनफॉल की वजह है।' तीसरे ने लिखा, ‘जया बच्चन पार्ट 2।’ यहां देखिए वीडियो।
साभार लाइव हिन्दुस्तान