संदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीडी नगर ग्वालियर में अकादमिक संवाद का आयोजन
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल
ग्वालियर।- दिनांक 3 फरवरी 2026 को सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीडी नगर ग्वालियर में स्कूल लीडर तथा एकेडमिक स्टाफ के मध्य एकेडमिक संवाद का आयोजन किया गया l एकेडमिक संवाद विद्यालय नेतृत्व एवं विद्यालय शिक्षकों के मध्य होने वाली एक शैक्षणिक परिचर्चा है जिसमें विद्यालय में संपन्न हुई शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी गतिविधियों की क्रियात्मक योजना का निर्माण किया जाता है l यह प्रत्येक माह आयोजित होने वाली एक नियमित गतिविधि है इस माह के अकादमिक संवाद में चर्चा के बिंदु निम्नानुसार रहे ----
1 विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार विषय बार आवश्यकताओं की पहचान l
2 रेमेडियल कक्षाओं का टाइम टेबल के अनुसार विधिवत संचालन की समीक्षा l
3 परीक्षा के समय विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु विद्यार्थियों के साथ संवाद की योजना बनानाl
4 परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने हेतु उपयोगी टिप्स की योजना बनाना l
5 परीक्षा में ओएमआर शीट को त्रुटि रहित भरने की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान करने पर चर्चा l

