हाईवे में हुआ एक्सीडेंट बाईक चालक गंभीर ट्रक चालक फरार

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल । बीती रात शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना सोहागपुर के सामने पुलिया के पास हाईवे में चल रहे ट्रक के पीछे अपाचे मोटरसाइकिल सवार युवक जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बाइक को करीब 700 मीटर तक घसीटते हुए ओवरब्रिज के आगे तक ले गया। इसके बाद सुनसान जगह पर बाइक निकालकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper