भतीजे द्वारा गली पर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित  बोला मेरे भतीजे द्वारा बहुत परेशान किया जा रहा है

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट

पीड़ित गजानंद सोनी ने अपने  भतीजे मुकेश सोनी पर आरोप लगाया है कि उसने गली के ऊपर किचन बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे नीचे का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। गजानंद सोनी  का कहना है कि उन्होंने इस निर्माण का विरोध किया और स्थानीय पुलिस व नगर पालिका दोनों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 गजानंद सोनी का आरोप है की पुलिस और प्रशासन भतीजे के पक्ष में पक्षपात कर रहे हैं।

पहले पुलिस ने तोड़फोड़ के निर्देश दिए थे, लेकिन जब चौहान ने अवैध निर्माण हटाया, तो अब भतीजा दोबारा निर्माण करने लगा है।

पीड़ित का कहना है कि अब प्रशासन पर उनका भरोसा उठ गया है।


प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल:

यह मामला केवल एक संपत्ति विवाद नहीं, बल्कि इस बात का उदाहरण है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस संपत्ति विवादों में कितनी निष्पक्ष भूमिका निभाते हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना आम नागरिकों के लिए न्याय प्राप्ति को कठिन बना देता है।


इस मामले में नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि:

निष्पक्ष जांच की जाए।

अवैध निर्माण को तत्काल हटाया जाए।

पीड़ित को न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper