आबकारी इंदौर की कार्यवाही
इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अनिल माथुर जी के नेतृत्व में दिनांक-03/02/2026
वृत्त- काछी मोहल्ला में वृत- उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार एवं टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में दौराने गस्त शंका के आधार एक दोपहिया वाहन क्रमांक-MP09 SJ2359 महिन्द्रा रेडियो स्कूटी को रोककर उसके आगे के स्पेस में रखी तीन पेटियों को खोलकर उसकी तलाशी लेने पर उसमें 02 पेटी में 100 पाव मसाला और एक पेटी में 50 पाव प्लेन देशी मदिरा प्लेन कुल =150 पाव, 27 बल्क लीटर अवैध परिवहन की जा रही थी। उक्त मदिरा एवं वाहन जप्त कर आरोपी - राहुल सिंह पिता श्री प्रहलाद सिंह उम्र 35 साल निवासी -1194 कुलकर्णी का भट्टा , इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा और वाहन की कुल =79,750कीमत रुपए रही।
आज की कार्यवाही में आरक्षक सुश्री सीमा भूरिया,योगेश कुमार मोहविया का सराहनीय योगदान रहा ।

