आबकारी इंदौर की कार्यवाही
आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 27/07/2026 को नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री देवेश चतुर्वेदी जी उप प्रभारी श्री मनोज अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र जोशी ,श्री जहांगीर खान , श्री पवन टिकेकर के नेतृत्व में जिला इंदौर के आबकारी स्टाफ ने वृत्त महू ब में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज महू के भौंडिया तालाब,बंजारी,भाटखेड़ी व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी।
आज की कार्यवाही में कुल 11 छापों में 8 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(f) के तहत पंजीबध्द किये गये।
आज की कार्यवाही में 235 लिटर हाथ भट्टी मदिरा व 5400 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया | मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 587000/- रुपए है।
आज की कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक सुनील मालवीय,मीना माल,मीरा सिंह,आशीष जैन, त्रिअंबिका शर्मा, कृतिका द्विवेदी, जया मुजाल्दे, के द्वारा की गई |
उक्त की गई कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश साहू ,ओमप्रकाश राठौर, मुकेश रावत ,मिर्ज़ा उस्मान बैग ,ऐलन बघेल, हेमा धुर्वे, कैलाश अखाड़े एवं आबकारी आरक्षक कमलेश निहोरे , विवेक कनाडे, बबलू सिसोदिया,विजय सोलंकी मुकेश चौहान , कुलदीप चौहान,विकाश मण्डलोई, शुभम गोड़ ,आदि का सराहनीय योगदान रहा।

