आबकारी  इंदौर की कार्यवाही

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर।  कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी  के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक  06/02/2026 को  नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री देवेश  चतुर्वेदी जी उप प्रभारी श्री मनोज अग्रवाल जी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री गणपत सिंह धुंध के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक कृतिका द्विवेदी नेतृत्व में जिला इंदौर के आबकारी स्टाफ ने  वृत्त महू  अ में  विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज महू के सिमरोल , चिकली जोशीगुरडिया, पठान पिपलिया,  तलाई नाका, बगोदा एवं अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी।
   आज की कार्यवाही में कुल 16 छापों  में 14 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(f) के तहत  पंजीबध्द  किये गये। 
  आज की कार्यवाही में 160 लिटर  हाथ भट्टी मदिरा व 1550 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया| मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 183000/-  रुपए है।
आज की कार्यवाही में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी के साहु, श्री गोपाल यादव श्री पवन टिकेकर एवं आबकारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह,  जया मुजाल्दे के द्वारा की गई |
उक्त की गई कार्यवाही में आबकारी आरक्षक कमलेश निहोरे,मोहित रैकवार,हेमा धुर्वे, एलेन बघेल,कुलदीप चौहान, मोहित  कचवाहा,विकास मंडलोई, विवेक कनाडे,राहुल जामोद आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper