विरोध प्रदर्शन में शामिल होना अभिनेता इमरान खान को पड़ा भारी, मुंबई पुलिस ने दिया देश छोड़ने का निर्देश
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. इमरान को ये नोटिस मुंबई पुलिस ओर से दिया गया है. इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था. आपको बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है. इमरान खान ने मुंबई पुलिस का नोटिस रिसीव कर लिया है, लेकिन अब तक इस पर कोई ऑफिशियल जवाब नहीं दिया है. इमरान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, प्रदर्शन से जुड़े 400 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. पुलिस के अनुसार, गैर-भारतीय नागरिक होने के बावजूद प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर प्रवासन कानून की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई और 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया. जनीतिक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना अब इमरान खान पर काफी भारी पड़ता दिख रहा है. दरअसल, इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिकता है. उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन (मैडिसन) में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट के साथ भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है.
साभार आज तक

