अखबार वितरकों को अदानी कोरबा पावर लिमिटेड ने प्रदान किए रेनकोट

  • Share on :

संघ के आग्रह पर कंपनी ने की सहयोगात्मक पहल
कोरबा। बारिश के मौसम में घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने वाले अखबार वितरकों की सुविधा को देखते हुए अदानी कोरबा पावर लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के वितरकों को रेनकोट प्रदान किए। संघ की ओर से कंपनी के पीआरओ श्री अतुल गुप्ता से वितरकों के लिए रेनकोट उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था। श्री गुप्ता ने इस पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया और उनके प्रयासों से अदानी फाउंडेशन के माध्यम से रेनकोट उपलब्ध कराए गए।
रेनकोट वितरण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रधान कार्यालय में आयोजित हुआ। अदानी कोरबा पावर लिमिटेड की ओर से लैंड एंड लाइजनिंग प्रमुख डॉ. विकास ठाकुर एवं सीएसआर ऑफिसर पवन महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंजीनियर राकेश चंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (संचालन एवं संधारण), हसदेव बांगो हाइडल पावर स्टेशन मचाटोली, एनआईएस प्रशिक्षित कोच गुलशन सिंह राजपूत, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, पार्षद रामकुमार साहू  सहित अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।
कंपनी अधिकारियों ने कहा कि अखबार वितरक वर्षभर मौसम की परवाह किए बिना घर-घर समाचार पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बारिश के दौरान उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए संघ के आग्रह पर यह सहयोग किया गया है। संघ ने कंपनी प्रबंधन, पीआरओ अतुल गुप्ता एवं अदानी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संघ के संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया यादव (बबलू), विजय दास, हरदीबाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, बांकीमोंगरा इकाई अध्यक्ष दिवाकर नायक, राजू सैनी, पाली से संतराम, शंकर, दीवान, एनटीपीसी से दीपक साहू, रविंदर विजय मसी बालको से, राकेश साहू, सुरेश, सिराज, श्यामू, अनिल गिरी, राय सिंह कंवर, जीवन लाल चौहान, शांतिलाल, तपेश्वर राठौर, कृष्णा निर्मलकर  दिलबाग हर्ष नेताम एवं दिलीप यादव सहित अन्य पदाधिकारी व वितरक उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper