इंदौर में पार्टी में विवाद के बाद दो भाईयों ने कर दी युवक की हत्या

  • Share on :

इंदौर। इंदौर में हत्या का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन शहर में हत्या हुई है। एरोड्रम क्षेत्र में एक पार्टी में शामिल होने गए एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ तो उन्होंने उसका पीछा किया और घर पहुंचकर युवक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक का नाम सुरेंद्र सिंह पिता राम सिंह कुशवाह है। उसकी एरोड्रम क्षेत्र में दुकान है। सुरेंद्र रात को दुकान से घर आया था। वह अपने एक दोस्त के साथ पार्टी में गया। वहां उसका नीरज और धीरज से विवाद हो गया और दोनो के बीच मारपीट हो गई।
इसके बाद सुरेंद्र अपने घर आ गया। आरोपी नीरज और धीरज भी उसका पीछा करते हुए घर आ गए। आरोपी शराब के नशे में थे। वहां उन्होंने चाकू से पेट, सीने और हाथ पर वार किए। परिजनों ने बीच बचाव कर सुरेंद्र को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
आरोपी भी भाग गए थे। सुरेंद्र राजवाड़ा क्षेत्र में कपड़े बेचने के कारोबार करता था। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। आरोपी नीरज पांडे और धीरज सगे भाई है। दोनो का विवाद सुरेंद्र से किस बात पर हुआ था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। इस मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper