आर्य समाज मंदिर मे प्रेम विवाह करने के बाद, लड़की पक्ष द्वारा, प्रेम विवाहित जोड़े को आ रही है! जान से मारने की धमकी!

  • Share on :

बाणगंगा  थाने पर शिकायत के बाद भी सुनाई नहीं!
सह सम्पादक- दीपक वाड़ेकर
इंदौर। मामला इंदौर शहर के थाना बाणगंगा के अंतर्गत रहने वाले प्रेमी जोड़े का है! जो 2 साल से प्रेम संबंध मे रहे बालिक युवक और युवती जो की लोटस पार्क सावेर जख्या रोड पर रहने वाली वैशाली इडवाल जो की बालिक  है! इन्होने अर्पित इडवाल से राजी मर्जी से इंदौर के अन्नपूर्णा मार्ग मे आर्य समाज मंदिर मे दिनांक 13/11/2025 को हिन्दू रितिरिवाज से प्रेम विवाह किया! जिसमे आर्य समाज मदिर से मिला  प्रेम विवाह का प्रमाण पत्र भी इनके पास  है! प्रेम विवाह होने के बाद लड़का और लड़की के थाना बाणगंगा पर बयान लिए गए और इन्हे थाना प्रभारी के निर्देश के बाद थाने से जाने दिया गया! युवती वैशाली इडवाल ने मीडिया को बताया के ज़ब से उनके घर वालों को उनके प्रेम विवाह के बारे मे पता लगा है! ज़ब से हीं प्रेम विवाहित जोड़े को और लड़के के परिवार वालो को जान से मारने की धमकिया आ रही है! लड़की ने बताया के उनकी छोटी बहन प्रिया मिश्रा जो की खंडवा SP कार्यालय मे कांस्टेबल के पद पर पदस्त है! उनके द्वारा प्रेम विवाहित जोड़े और लड़के के घर वालो को झूठे कानूनी कैश मे उलझने की धमकी दे रही है! लड़की के भुआ का लड़का जिसका नाम अन्ना राकेश तिवारी है! इसके द्वारा लड़के के पिता को कॉल के द्वारा धमकी दी गई के लड़के की बहन को उठवा लूंगा और उसके साथ कुछ गलत हो जायेगा! जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग प्रूफ के तोर पर लड़की के पास मौजूद है! साथ हीं लड़की के मामा राजकुमार पांडे के द्वारा भी धमकिया आ रही है! प्रेम विवाहित जोड़ो को इन तीनो के द्वारा लगातार धमकिया आ रही है! जिससे ये बहुत ज्यादा मानसिक रूप से परेशान हो गए है! जिसकी लिखित शिकायत इन्होने  23 दिसम्बर 2025 को माननीय इंदौर कलेक्टर ऑफिस  मे जन सुनवाई मे की है! कलेक्टर ऑफिस से इन दोनो को इंदौर के छावनी स्थिति महिला एवं बाल विकास कार्यालय पर भेजा गया जहाँ पर लड़की के बयान लिए गए है! मीडिया के द्वारा प्रेम विवाहित जोड़े ने क़ानून के वरिष्ठ अधिकारियो से और माननीय मुख्य मंत्री से खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है! अब देखना ये है के जब संविधान और क़ानून बालिक लड़का लड़की को स्वइच्छा से विवाह करने का अधिकार देता है तो कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा मिल रही धमकी पर क़ानून के अधिकारी क्या एक्शन लेते है!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper