छतरपुर हिंसा के बाद कलेक्टर ने 16 लोगों का गन लाइसेंस किया रद्द

  • Share on :

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर की कोतवाली में पथराव के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली का करोड़ों का मकान पहले ही जमींदोज किया जा चुका है। इस मामले में अब छतरपुर कलेक्टर ने भी थाने में हमला करने वाले आरोपियों पर एक बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 16 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई छतरपुर पुलिस के प्रतिवेदन पर की गई है। इन दो कार्रवाइयों के बाद प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुका है।
बताया जा रहा है कि ये सभी 16 आरोपी थाने में पत्थरबाजी के मामले में शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने चिन्हित किया और अब छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने एक आदेश जारी करते हुए 16 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
छतरपुर हिंसा के मामले में जिला प्रशासन बेहद सख्त कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन सीधे तौर पर यह संदेश देना चाहता है कि इस मामले में जो भी आरोपी हैं उन्हें किसी भी तरह से छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले में जिन आरोपियों पर मामला दर्ज है, उन पर भी आगे कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। जल्दी पुलिस एक बड़ा एक्शन ले सकती है फिलहाल शहजाद अली के मकान को ढेर करने के बाद छतरपुर कलेक्टर के द्वारा 16 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने से आम जनता बेहद खुश है। जिला प्रशासन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper