भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट

  • Share on :

अक्षय कुमार ने सोमवार को मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डाला। भारतीय नागरिकता वापस मिलने के बाद यह उनका पहला वोट था। इससे पहले उन्होंने कनाडा की सिटीजनशिप ले रखी थी जो कुछ वक्त पहले ही वापस ली है। वोटिंग के दौरान अक्षय ने लोगों को वोट डालने का संदेश दिया और बताया कि क्या सोचकर वोट दिया है।
अक्षय कुमार भारत की नागरिकता वापस पाने के बाद मुंबई में अपना वोट डालने गए। इस दौरान अक्षय बोले, मैं चाहूंगा कि मेरा भारत विकसित रहे, मजबूत रहे बस उसी को दिमाग में रखते हुए मैंने वोट किया, उसी को दिमाग में रखते हुए पूरा भारत वोट करे।
अक्षय ने बताया कि वह सुबह 7 बजे वोट डालने आ गए थे। अक्षय बोले, मुझे लगता है कि अच्छे वोट पड़ेंगे। मैं यहां पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे आया था और करीब 500-600 लोग अंदर थे। उनसे किसी जर्नलिस्ट ने पूछा कि क्या वह लाइन में लगकर वोट डालने गए थे। इस पर अक्षय ने हंसकर जवाब दिया, क्या करूं लाइन तोड़कर घुस जाऊं।
अगस्त 2023 में अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता के डॉक्यूमेंट्स के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा था, दिल और नागरिकता दोनों से हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं,जय हिंद। ANI से बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया था कि वह 9-10 साल से कनाडा नहीं गए और इत्तेफाक है कि उनको 15 अगस्त को नागरिकता वाला लेटर मिला।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper