'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद फिर साज़िश: जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की फिराक में पाकिस्तान, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

  • Share on :

श्रीनगर। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी ठिकानों के तबाह होने के बाद बिखरे नेटवर्क को अब फिर से खड़ा किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक नवंबर से दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है।
इसके लिए पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़े आतंकी संगठनों के नेटवर्क को सक्रिय करने का प्रयास तेज कर दिया है। तुर्किये से बढ़ती नजदीकी से मिले रणनीतिक सहारे के बीच आतंकियों का मनोबल बढ़ाने, नए ठिकाने तैयार करने और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को तेज करने की तैयारी इसी साजिश की कड़ियां मानी जा रही हैं।
ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े जिन ठिकानों और ढांचों को नुकसान पहुंचा था, उन्हें पुराने स्वरूप में खड़ा करने के बजाय अब नए ठिकानों और छोटे नेटवर्क के जरिए गतिविधियां बहाल करने की कोशिश हो रही है। बहावलपुर में जैश के तबाह परिसर में दोबारा हलचल, लश्कर से जुड़े हैंडलरों तक फंडिंग और एलओसी के आसपास छोटे ठिकानों का उभरना इसी पुनर्गठन के संकेत हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे नवंबर-दिसंबर में संभावित बड़े हमले की तैयारी से जोड़कर देख रही हैं।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper