बरमूडा से बोस्टन जा रहा एयर एम्बुलेंस अटलांटिक महासागर में क्रैश, 6 लोग लापता

  • Share on :

बरमूडा। बरमूडा से अमेरिका के बोस्टन जा रहा एक एयर एम्बुलेंस अटलांटिक महासागर में क्रैश हो गया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी। अमेरिकी तटरक्षक बल को नैन्टकेट द्वीप के दक्षिण में समुद्र से लापता विमान का मलबा मिल गया है। जहाज पर सवार 6 लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल उनका पता नहीं चल सका है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, लैटीट्यूड एयर एम्बुलेंस द्वारा संचालित गल्फस्ट्रीम जी100 (Gulfstream G100) जेट ने शनिवार तड़के स्थानीय समयानुसार लगभग 12:41 बजे बरमूडा के एल.एफ. वेड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह विमान बोस्टन के लोगन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper