पेरिस में ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट ने जीता दिल

  • Share on :

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'पेरिस फैशन वीक 2024' में रैंप वॉक करके एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया है। एक शानदार ड्रेस पहने हुए ऐश्वर्या ने अपने लुक को पेरिस में इस तरह से दिखाया कि इस हसीना का हर कोई कायल हो गया। दूसरी तरफ हैं आलिया भट्ट, जिनके फैंस के लिए उन्हें वहां देखना सबसे ज्यादा एक्साइटिंग था। आलिया इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनकी तारीफ में शब्द ही कम पड़ जाएं। ऐश्वर्या राय ने लरहराते बालों के साथ जब एंट्री की तो जैसे सारे दिल थम गए हों। उन्होंने वॉक खत्म करके 'नमस्ते' के साथ सबका स्वागत किया। इससे पहले इवेंट में, ऐश्वर्या ने ब्रिजर्टन स्टार सिमोन एशले के साथ एक मजेदार पल शेयर किया था। उन्हें ईवा लोंगोरिया और कैमिला कैबेलो के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। एक स्टाइलिश काले पैंटसूट पहने हुए वो बेटी आराध्या बच्चन के साथ एंट्री कर रही थीं और तभी ऐश्वर्या ने अपनी शादी की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की। वर्कफ्रंट पर, ऐश्वर्या ने हाल ही में मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 2' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्ममेकर कबीर खान ने दिया और ऐश्वर्या ने फैंस का दिल से शुक्रिया भी किया। इस दौरान पूरी पोन्नियिन सेलवन टीम और उनकी बेटी भी मौजूद थीं।
साभार नवभारत टाइम्स

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper