आकाशवाणी इंदौर ने रचा इतिहास, श्रीमहाकाल राजसी सवारी का अनवरत प्रसारण पर मिला World Greatest Record का प्रमाण पत्र

  • Share on :

इन्दौर ।        आकाशवाणी इंदौर को World Greatest Record का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। विगत वर्ष 18 अगस्त को श्रीमहाकाल राजसी सवारी का आकाशवाणी इंदौर की क्रियेटिव टीम द्वारा अनवरत 05.30 घंटे तक सजीव ऑखों देखा हाल प्रसारित किया था, जिसे मध्यप्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी 19 केंद्रो द्वारा एक साथ रिले किया गया। इस अभूतपूर्व कार्य की सराहना करते हुए इसे World Greatest Record की सूची में दर्ज किया गया।
        इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आकाशवाणी इंदौर की प्रसारणकर्ता की टीम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले श्री ब्रहमप्रकाश चतुर्वेदी, सुधा शर्मा, श्री उदित तिवारी, श्री मुकामसिंह चौहान, श्री अखिलेश बाथम के साथ तकनीकी टीम से श्री सुदर्शन अंसोलिया एवं श्री अभय कुमार गुप्ता और कार्यक्रम विंग के साथियों को World Greatest Record के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन के परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकाशवाणी की अभूतपूर्व उपलब्धि राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास में एक नया रिकार्ड स्थापित करने की बात कही। ये रिकार्ड Nirvin World's Greatest Record (NWGR) द्वारा प्रदान किए गए, जिसमें संस्था की सचिव सुश्री लतिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper