श्रीमहांकाल राजसी सवारी का अनवरत प्रसारण पर आकाशवाणी इंदौर को मिला वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड का प्रमाण पत्र

  • Share on :

तात्कालीन आयुक्त जनसम्पर्क एवं वर्तमान में संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशन में किया गया था राजसी सवारी का सजीव प्रसारण
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने इस उपलब्धि के लिये आकाशवाणी की टीम को दी शुभकामनाएं
इन्दौर।    आकाशवाणी इंदौर को “वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड” का प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आकाशवाणी की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। आकाशवाणी की टीम ने आज संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े से भेंटकर उन्हें यह प्रमाण पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि आकाशवाणी इंदौर द्वारा विगत वर्ष 18 अगस्त को श्रीमहांकाल राजसी सवारी का आकाशवाणी इंदौर की क्रियेटिव टीम द्वारा अनवरत 05.30 घंटे तक सजीव ऑखों देखा हाल प्रसारित किया था, जिसे मध्यप्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी 19 केंद्रो द्वारा एक साथ रिले किया गया। इस अभूतपूर्व कार्य की सराहना करते हुए इसे वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड की सूची में दर्ज किया गया। आकाशवाणी द्वारा यह आयोजन तात्कालीन आयुक्त जनसम्पर्क एवं वर्तमान में संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशन में किया गया था। Nirwin World's Greatest Record (NWGR) द्वारा सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के नाम यह प्रमाण पत्र दिया गया। यह प्रमाण पत्र किसी नॉन-स्पोर्ट्स इवेंट के सबसे लंबे लाइव ब्रॉडकास्ट में एक्टिव पार्टिसिपेशन और कीमती योगदान के लिए दिया जाता है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper