अखिलेश का पलटवार—'प्रदर्शन के लिए कम से कम 12 महिलाएं तो भेजते'; महिला आरक्षण को लेकर यूपी में भारी सियासी बवाल

  • Share on :

लखनऊ। संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानभवन के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस बिल के पास न होने से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
अपर्णा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण महिला आरक्षण बिल अटका हुआ है। उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। महिला आयोग की ओर से इस मामले में शनिवार को बड़ा प्रदर्शन करने की बात भी कही गई है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर प्रदर्शन को लेकर कहा कि भाजपा वाले लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करने के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजते।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि आजादी के बाद से आधी आबादी को उनका वाजिब हक नहीं मिला। महिला आरक्षण की पहल का पूरा देश सराहना कर रहा है। अब इस विधेयक के विरोधियों को इसका खमियाजा भुगतना होगा।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper