अल-कायदा पब्लिकेशन की बड़ी धमकी: अमेरिकी और इजरायली यात्रियों वाले विमान निशाने पर
नई दिल्ली। अल-कायदा से जुड़े पब्लिकेशन ने अमेरिकी और इजरायली यात्रियों वाले विमानों को निशाना बनाने की धमकी दी है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए अटैक के बाद बयान सामने आया है। संगठन समर्थक साप्ताहिक प्रकाशन ‘अल-बयान’ के ताजा अंक में अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों का भी जिक्र किया गया। इसमें कहा गया, 'युद्ध खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका, इजरायल और इस्लाम के खिलाफ लड़ने वालों को ले जाने वाले विमान अब भी आसमान में उड़ रहे हैं और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।'
ताजा मामला फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम अल-हमामी से जुड़ी जांच के बीच सामने आया है। ओमानी नागरिक अल-हमामी ने 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 के कॉकपिट में कप्तान स्मित मच्छार पर पर क्रैश एक्स से हमला किया और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की। जांच के दौरान उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पड़ताल की जा रही है। इनमें अल-कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन और अयमान अल-जवाहिरी समेत कई लोगों से जुड़े कंटेन्ट मिले हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

