NEET विवाद और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते अलर्ट: दिल्ली में शराब दुकानों की टाइमिंग घटी

  • Share on :

नई दिल्ली. दिल्ली में शराब की दुकानों को वीकेंड खत्म होने तक रात 8 बजे बंद करने का आदेश दिया गया है. जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के अगुवाई में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानें जल्दी बंद कर दी गईं, जिससे कई लोगों को शराब के बिना ही लौटना पड़ा.
आमतौर पर दिल्ली में शराब की दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं. लेकिन अब वीकेंड तक इन्हें 8 बजे ही बंद करना होगा. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फैसला पुलिस की जानकारी के आधार पर लिया गया है. पुलिस ने जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के चलते मौजूदा हालात को लेकर आगाह किया था.
पिछले कुछ दिनों से नीट परीक्षा को लेकर हुए विवाद के कारण मध्य दिल्ली में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जुटे छात्र जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. ये छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसके मंत्री प्रधान जिम्मेदार हैं. इस पेपर लीक के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या भी कर ली थी.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper