अखिल भारत हिंदू महासभा ने इंदौर महानगर में राहुल सोनी और नितेश ओझा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। अखिल भारत हिंदू महासभा (मध्यप्रदेश) ने संगठन विस्तार के तहत इंदौर महानगर में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार राहुल सोनी एवं नितेश ओझा को जिला उपाध्यक्ष, इंदौर महानगर के पद पर नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और संगठन के संविधान एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राहुल सोनी और नितेश ओझा संगठन की गतिविधियों को इंदौर महानगर में मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अखिल भारत हिंदू महासभा मध्यप्रदेश नेतृत्व ने दोनों नवनियुक्त जिला उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा से संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper