सीजफायर के बीच युद्ध की आहट? ट्रंप बोले- जब तक असली समझौता नहीं होता, ईरान को घेरे रहेंगे अमेरिकी जहाज
वॉशिंगटन. अमेरिका-ईरान में अस्थायी सीजफायर के बाद फिर से तल्खी बढ़ती जा रही है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि अगर डील टूटी तो उसके खिलाफ पहले कई ज्यादा घातक कार्रवाई की जाएगी. ट्रंप ने ये भी कहा कि जब तक असली समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिका की सेना, जहाज और हथियार ईरान के आसपास तैनात रहेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस से कहा कि जब तक असली समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिकी सेना, जहाज और हथियार ईरान के आसपास ही तैनात रहेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता टूटा तो ईरान पर पहले से भी ज्यादा बड़ी और ताकतवर कार्रवाई होगी. ट्रंप ने अपने संबोधन में दोहराया कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने देंगे. उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता है.
साभार आज तक

