चुनावी तपिश के बीच 'आप' पर ईडी की चोट, सिसोदिया का पलटवार—'अर्थव्यवस्था संभल नहीं रही, विपक्ष को रोकने की कोशिश'

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक सिंगला समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर सोमवार सुबह ईडी की टीमें पहुंचीं। कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह छापेमारी की गई है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी दिल्ली के अलावा गोवा में भी चल रही है।
सिंगला दिल्ली में विश्वास नगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे हैं। 2004 में भी ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। दीपक के एक्स बायो के मुताबिक वह एमसीडी में पार्टी के सह प्रभारी और महाराष्ट्र-गोवा के प्रभारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे ही ईडी की टीमें सिंगला के ठिकानों पर पहुंच गईं थीं। हाल के दिनों में पंजाब में भी ईडी ने 'आप' के कुछ बड़े नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है। भगवंत मान सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार भी किया गया था।
छापेमारी की खबर पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं, रुपए की गिरती इज्जत नहीं संभाल सकते। सिसोदिया ने कहा, 'ED CBI और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं...लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper