विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल".....!!
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 सफल वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित "विकसित भारत संकल्प सभा" संपन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने उपयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि विगत 11 वर्षों में भारत ने असाधारण ऊंचाइयों को छुआ है—चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से लेकर किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों,वरिष्ठ नागरिकों और समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सेवा,सुशासन और समावेशी विकास का यह यशस्वी कालखंड भारत को विकसित राष्ट्र की दिशा में निरंतर अग्रसर कर रहा है। कार्यक्रम में जिले से पधारे सीए मनोज जोशी ने विस्तृत रूप में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर वर्तमान परिदृश्य पर विस्तृत में चर्चा की कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मंडल कोदरिया के ग्राम पंचायत मलेंडी में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री कंचनसिंह चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रीता उपमन्यु,सीए मनोज जोशी,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने भी विस्तृत में चर्चा की इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी सुनील यादव,जिला मंत्री सुभाष पाटीदार,ज़िला पंचायत सदस्य वर्मा सिंह,अजजा जिला अध्यक्ष जय कोहली,मंडल महामंत्री तुलसीराम बनारसी,अजय कैथवास,ललिता निनामा,आनंदीलाल विश्वकर्मा,घनश्याम बडियार,श्याम केलोत्रा,इंदौर तंवर,संगीता तंबोली,सविता कौशल,संतोष सेठ,शंकर तवर, सुषमा गौतम,सरपंच लक्ष्मण सिंगारे,मुकेश बारिया,जालम नायक,प्रद्युम यादव,जीवन गुर्जर,भूवानसिंह गुर्जर,प्रेम कटारे,अर्जुन राजावत,लीला पांडे,भारती दीदी,कौशल्या राजोरा,श्यामलाल गहलोत,धारासिंह मकवाना,विवेक चौधरी, जगदीश नायक,सुभाष नायक, कैलाश नायक, दीपेश बनारसी,सीताराम मेवाड़ा,विनोद चौधरी,मोहन खराड़ी,रामपाल छारेल,अमन बनारसी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भगवान दास बनारसी ने किया आभार ग्राम पंचायत मलेंडी के सरपंच राकेश जमरा ने माना।