अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

  • Share on :

अमृतसर. अमृतसर पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में सीमा पार से चल रहे हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हो रही थी और इसके तार दुबई में बैठे तस्कर करन और गैंगस्टर हैप्पी जट्ट से जुड़े हैं. पुलिस ने संभावित टारगेट की पहचान कर टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम करने का दावा किया है.
पंजाब के अमृतसर में पुलिस कमिश्नरेट ने सीमा पार से संचालित हो रहे अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान निर्मित 12 आधुनिक पिस्तौल, दो जिंदा हैंड ग्रेनेड और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस ने 310.10 ग्राम हेरोइन और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की है.
इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल (IPS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को इस नेटवर्क के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी. इसके आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. जांच में सामने आया कि यह गिरोह पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाकर पंजाब में उनकी सप्लाई करने में जुटा था.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper