डॉ आंबेडकर का पोस्टर फाड़कर पैरों से कुचलने वालों के विरुद्ध , थाने मे दिया आवेदन

  • Share on :

दिव्यानंद अर्गल 
 ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधिया नगर भरघट पहाड़िया इलाके में डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़ने और अपमान करने के मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। सिंधिया नगर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का पोस्टर लगा हुआ था। आरोप है कि इंद्रवीर नामक व्यक्ति के यहां पारिवारिक समारोह चल रहा था जिसमें उनके रिश्तेदार द्वारा इस पोस्टर को फाड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने न केवल पोस्टर फाड़ा, बल्कि उसे पैरों से कुचला भी। इस पूरी घटना को स्थानीय युवक ने अपनी आंखों से देखा। बताया जा रहा है कि घटना के पुख्ता सबूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने इस अपमानजनक कृत्य का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। घटना के बाद से दलित समुदाय के लोगों में गहरा आक्रोश है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रायसिंह बौद्ध ने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय थाने में लिखित आवेदन दिया है जिसमें इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।  मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper