भानपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

  • Share on :

मेहंदवानी। मेहंदवानी परियोजना कार्यालय के अंतर्गत ग्राम भानपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र से बच्चों, अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता को बढ़ाना तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

यह कार्यक्रम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुमन धुर्वे के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ संवाद किया गया तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों और सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं एवं बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को केंद्र की विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर उनकी रुचि और सीखने की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और शासन द्वारा संचालित आंगनवाड़ी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए परिवार और आंगनवाड़ी केंद्र के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper