लंदन में भक्ति में लीन हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

  • Share on :

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिलहाल लंदन में हैं। अनुष्का बेटे के जन्म के बाद से ही लंदन में हैं। वहीं विराट वर्ल्ड कप जीतने के बाद लंदन चले गए थे। दोनों की खास बात यह है कि जैसे ही काम से फ्री होते हैं तो परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। अब हाल ही में विराट और अनुष्का लंदन में एक कीर्तन में पहुंचे। इस कीर्तन से दोनों के कई वीडियोज सामने आए हैं। अब एक नया वीडियो आया है जिसमें दोनों जय श्री राम का जाप कर रहे हैं।
विराट के फैन क्लब ने इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा कि विराट और अनुष्का लंदन में एक कीर्तन में आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि विराट तो आंख बंद करके भक्ति में लीन हैं। वहीं अनुष्का खूब जय राम, जय श्री राम का जाप कर रही हैं।
इस वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। सभी दोनों की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि विदेश में हैं, लेकिन भारत की संस्कृति नहीं भूलते हैं। किसी ने लिखा कि दोनों परफेक्ट कपल हैं, पार्टी तो सभी करते हैं, लेकिन पूजा-पाठ करना कितना अच्छा लग रहा है देखकर।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper