नागरिकों से अपील... समग्र आईडी को आधार से लिंक करें
जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू, जिला इंदौर
समग्र आईडी ई-केवाईसी अभियान अंतर्गत सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपनी समग्र आईडी को आधार से लिंक कर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी पूर्ण करें। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु समग्र ई-केवाईसी आवश्यक है। ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
ई-केवाईसी की प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं ऑनलाइन है। नागरिक अपने मोबाइल फोन से QR Code स्कैन कर अथवा समग्र पोर्टल पर जाकर अपनी समग्र आईडी दर्ज कर आधार नंबर एवं OTP सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं।
जनपद पंचायत द्वारा सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी सचिव, रोजगार सहायक एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक नागरिकों का ई-केवाईसी कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जनसामान्य से अनुरोध है कि वे स्वयं भी ई-केवाईसी कराएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर एवं बिना बाधा प्राप्त हो सके।
“आज ही ई-केवाईसी कराएँ, शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पाएँ।”

