अर्जुन क्या खत्म की सलमान के साथ कोल्ड वॉर?

  • Share on :

अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच विवाद की खबर कई बार आई है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और सलमान-अर्जुन एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। कई इवेंट्स में दोनों एक-दूसरे को नजरअंदाज करते दिखे हैं। हालांकि बुधवार को कुछ ऐसा हुआ जिससे लग रहा है कि अर्जुन कपूर ने सलमान के साथ अपने विवाद की अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस बात को सुनकर दोनों के फैंस जरूर खुश होंगे क्योंकि एक समय पर सलमान-अर्जुन के बीच काफी अच्छा बॉन्ड था।
दरअसल, सलमान की फिल्म आ रही है टाइगर 3 जिसे यश राज फिल्म्स बना रही है। बीते दिन सलमान ने अनाउंस किया किया कि वह आईसीसी वर्ल्ड कप इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के मैच को अटेंड करेंगे जो 14 अक्टूबर को है। वह अपनी फिल्म टाइगर 3 को प्रमोट करने जाएंगे। इस वीडियो अनाउंसमेंट को यश राज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। यश राज के इस पोस्ट को अर्जुन ने लाइक किया है। अर्जुन के ऐसा करने पर दोनों के बीच के विवाद की खबरों पर फुल स्टॉप लग गया है।
वैसे बता दें कि अर्जुन ने कभी सलमान के साथ विवाद के बारे में बात नहीं की है, लेकिन उनके पिता बोनी कपूर ने सलमान के साथ रिश्ते पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने साल 2020 में एक इंटरव्यू में कहा था, 'अर्जुन हमेशा से डायरेक्टर बनना चाहता था इसलिए मेरा कोई प्लान नहीं था उसे लॉन्च करना का बतौर हीरो। लेकिन एक दिन मुझे सलमान का कॉल आया और उन्होंने कहा कि अर्जुन को एक्टिंग में अपना हाथ आजमाना चाहिए क्योंकि उनमें हीरो बनने के कई एलिमेंट्स हैं। इसके बाद सलमान ने अर्जुन की जिम्मेदारी ली और उसे फिल्मों के लिए तैयार किया। दुख की बात है कि मेरा सलमान के साथ अब रिश्ता अब थोड़ा तनावपूर्ण है, लेकिन पहले सलमान ने ही अर्जुन को एक्टिंग करने के लिओ मोटिवेट किया था। इसके लिए मैं हमेशा सलमान पर आभारी रहूंगा।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper