सेना करेगी बॉर्डर पर फास्ट बोट और क्राफ्ट तैनाती,  चीन और पाक पर होगी पैनी नजर

  • Share on :

नई दिल्ली। पाकिस्तान और चीन की हर हरकत पर सेना की पैनी नजर है। बॉर्डर की सुरक्षा को अब और मजबूत किया जा रहा है। सेना पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो बाद अन्य जगहों पर फास्ट बोट तैनात करने की योजना बना रही है। सेना ने 6 आधुनिक फास्ट पेट्रोल बोट्स और 8 लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट को खरीदने का प्लान बना लिया है। सर क्रीक और ब्रह्मपुत्र रिवर बेसिन में इन क्राफ्ट और बोट्स के अलावा 118 इंटीग्रेटेड सर्विलांस ऐंड टारगेटिंग सिस्टम में भी लगाए जाएंगे। सेना ने इनकी खरीद के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक ये फास्ट पेट्रोल बोट एक बार में 8 जवानों को ले जा सकती हैं। इतना ही नहीं ये बोट सर्विलांस, अटैक और अन्य कई आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। इसके अलावा लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट 35 जवानों को ले जा सकता है। इसका इस्तेमाल किसी भी आपात स्थिति में जवानों को जल्द पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। सेना ने यह कदम गलवान जैसे हमले से सबक लेने के बाद उठाया है।
साभार जनसत्ता

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper