अरशद अली बने मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता
दैनिक रणजीत टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल
शिवपुरी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शिवपुरी जिला इकाई शिवपुरी द्वारा संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन, प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर एवं कार्यकारी अध्यक्ष व प्रभारी ग्वालियर चंबल संभाग सुरेश शर्मा के मार्गदर्शन में संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू यादव एवं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राशिद खान गुड्डू भाई ने पत्रकार अरशद अली को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत कर उन्हें बधाईयां दी हैं। पत्रकार अरशद अली ने सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगा और संगठन के कार्यों को और गति प्रदान करूंगा। इस अवसर पर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक साजिद विद्यार्थी, महासचिव अनुराग जैन, कार्यकारी अध्यक्ष राम यादव, कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष नेपाल सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष जकी खान उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रथम नवीन जिला बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में संरक्षक साजिद विद्यार्थी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्य का निष्ठा के साथ पालन करने का आव्हान किया और सभी मिलकर कार्य करें। इस दौरान जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष रशीद खान ने जिले के जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव एवं विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों का मनोनयन किया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।