कलाकार कावड़ यात्रा में दिखा सभी धर्म का रंग और समर्पण

  • Share on :

इंदौर के संगीत जगत से जुड़े कई नामी कलाकारों ने सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ को कावड़ का जल समर्पित करने का संकल्प लिया, कलाकार दीपेश जैन, सागर धाईगुड़े, राजेश मिश्रा गुड्डू,अनु शर्मा, कपिल पुरोहित, राजेश शर्मा, मनीष शुक्ला, बाबू राजोरिया ने सभी संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को जोड़ने का सफल प्रयास कावड़ यात्रा के माध्यम से किया,जिसमें इंदौर शहर के सभी कलाकार जो आध्यात्मिक संगीत कार्यक्रम करते हो या व्यावसायिक आर्केस्ट्रा के संगीत कार्यक्रम सभी कलाकारों ने एक मंच पर आकर इस कावड़ यात्रा के आयोजन को सफल बनाया।
 इस कावड़ यात्रा की मुख्य बात रही की इंदौर नगर में संभवतः पहली बार सभी धर्म के कलाकारों ने हिस्सा लिया हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई और जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान भोलेनाथ की कावड़ उठाई,
कलाकार नासिर खान, संजय फ्रांसिस, दीपेश जैन और संगीत रसिक श्री गुरदीप जी ने कावड़ उठाकर नगर में भाईचारे का संदेश दिया,
  आयोजन में मुख्य रूप से  "ये चमक ये दमक.." फेम सुधीर व्यास, श्री कमल आहूजा, श्री बाबू रजुरिया, श्री गन्नू महाराज राजू शर्मा के साथ कई संगीत कलाकार जो अपने वादन और गायन से शहर की जनता का मनोरंजन करते हैं उन्होंने परदेसी पुरा गेंदेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ उठाकर जबरेश्वर महादेव राजवाड़ा पर शिव को जल समर्पित किया।
 उसके बाद राजवाड़ा पर सभी कलाकारों ने पहुंचकर मां अहिल्या का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया और कलाकार कल्याण के लिए एकता बनाने के संकल्प के साथ ही आगामी कार्यक्रम के रूप में स्नेह मिलन समारोह की घोषणा की,
 कलाकारों के इस प्रयास को नगर वासी बड़े ही तन्मयता से निहार रहे थे, कलाकार नाचते गाते झूमते हुए जबरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जल समर्पित किया और नगर वासियों के कल्याण की कामना भगवान से की, सभी धर्म के कलाकार बंधु इस कलाकार कावड़ यात्रा में सहभागी बने, कार्यक्रम पश्चात आयोजन समिति ने पधारे हुए संगीत जगत के कलाकारों का आभार माना।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper