अरविंद डी सिल्वा के घर में मृत पाए गए उनके साढ़ू और पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना, आत्महत्या की आशंका

  • Share on :

कोलंबो । श्रीलंका के क्रिकेट के दिग्गज और 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो अरविंद डी सिल्वा (Aravinda de Silva) के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना शुक्रवार सुबह कोलंबो के कोल्लुपिटिया इलाके में स्थित अरविंदा डी सिल्वा के घर में मृत पाए गए. घटना के बाद पूरे श्रीलंका में सनसनी फैल गई है.
पुलिस के मुताबिक कपिला चंद्रसेना का शव पेड्रिस प्लेस स्थित घर में मिला, जो अरविंदा डी सिल्वा का बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही साफ होगी.
dailymirror.lk की रिपोर्ट के अनुसार कपिला चंद्रसेना और अरविंदा डी सिल्वा रिश्तेदार भी थे. दोनों परिवारों के बीच करीबी संबंध बताए जा रहे हैं. चंद्रसेना की पत्नी प्रियंका नियोमाली विजयनायके और अरविंदा डी सिल्वा की पत्नी अनुष्का डी सिल्वा आपस में बहनें हैं. बताया गया कि कपिला गुरुवार को ही अरविंदा के घर पहुंचे थे.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper