दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे ने भी दिखाया अपना रंग, 62 ट्रेनें रद्द

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्लीवालों को अब दिसंबर में ठंडक का अहसास होने लगा है। लोगों ने मोटी रजाईयां और जैकेट पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले हफ्ते बारिश के भी आसार हैं जिसके बाद ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। शक्रवार यानी आज इसमें दो डिग्री की मामूली गिरावट हो सकती है। लेकिन ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी अपना रंग दिखा रहा है। घना कोहरा होने के चलते रेलवे 62 ट्रेनों को रद्द कर चुका है और 40 ट्रेनें ऐसी हैं जिनके फेरे कम किए गए हैं। वहीं 6 ट्रेनों को आंशिक तौर पर बंद कर दिया गया है।
दिल्ली समेत कई स्टेशनों से चलने वाली 62 ट्रेनों को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है। साथ ही, 40 से ज्यादा ट्रेनों के फेरे को कम कर दिया गया है और 6 ट्रेनें आंशिक तौर पर बंद रहेंगी। रेलवे का कहना है कि ये कदम यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के लंबे समय तक लेट होने से बचने के लिए पहले ही उठाए गए हैं।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper