आसनसोल में बवाल: देर रात तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

  • Share on :

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के एक दफ्तर में देर रात आग लगाई जाने के बाद इलाके में तनाव जारी है. यह दफ्तर तृणमूल कांग्रेस की वार्ड नंबर 53 की पार्षद मौसमी बोस का था. आग तेज़ी से फैली कि दफ्तर जलकर राख हो गया और पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा है. आसनसोल फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया.
आसनसोल उत्तर से बीजेपी विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उन्हें पार्षद ने इस घटना के बारे में बताया और उन्होंने तुरंत अपने दफ्तर को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस से संपर्क किया गया. उन्होंने आगे कहा कि आस-पास की इमारतों में लगे CCTV फ़ुटेज की जांच की जाएगी. चुनाव के बाद होने वाली किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
आसनसोल के एक स्थानीय दुकानदार हरेकृष्ण बनर्जी ने बताया कि रात को दुकान बंद करने के कुछ ही देर बाद उन्हें आग लगने की जानकारी मिली. वह तुरंत वापस लौटे और देखा कि पार्टी कार्यालय से आग की लपटें फैल रही थीं. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के बिजली के सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, लेकिन आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper