थाना बामौर कलां के एएसआई दिनेश पांडे बने उपनिरीक्षक, एसडीओपी कार्यालय में आयोजित हुई गरिमामयी 'स्टार सेरेमनी'

  • Share on :

अतुल जैन 
बामौर कलां। पुलिस विभाग के पिछोर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले थाना बामौर कलां में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) दिनेश पांडे को पदोन्नति प्राप्त हुई है। उन्हें सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस गौरवपूर्ण और हर्षोल्लास के क्षण पर एसडीओपी कार्यालय पिछोर में एक गरिमामयी 'स्टार सेरेमनी' का आयोजन किया गया। पदोन्नति के इस अवसर पर पिछोर के एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने दिनेश पांडे के कंधों पर पदोन्नति के दो नए स्टार लगाकर स्टार सेरेमनी की औपचारिकता पूरी की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री पांडे को पुष्पगुच्छ भेंट कर और गले मिलकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
"पदोन्नति केवल पद का परिवर्तन नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व, विश्वास और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है।" पदोन्नति की अधिकारिक सूचना मिलते ही पूरे पुलिस विभाग और पिछोर अनुभाग में खुशी का माहौल छा गया। साथियों, सहकर्मियों और इष्ट-मित्रों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आम जनता ने भी श्री पांडे को बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विभाग और क्षेत्रवासियों को पदोन्नत अधिकारियों से यह पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से मध्यप्रदेश पुलिस की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। विभाग को उनसे और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ थाना बामौर कलां क्षेत्र में खुशी की लहर है और हर कोई नवनियुक्त उपनिरीक्षक दिनेश पांडे को उनकी इस सफलता पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper