असित मोदी ने कहा कि पलक ने बिना वजह हंगामा किया

  • Share on :

सब टीवी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, कई बार शो से जुड़े कुछ विवाद खबरों में आते रहते हैं। पिछले साल शो में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी ने मेकर्स और असित मोदी पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने और उनकी पेमेंट ना देना का आरोप लगाया था। वहीं, पलक सिधवानी ने शो को अलविदा भी कह दिया था। अब इन आरोपों पर शो के निर्माता असित मोदी ने बात की है। उन्होंने बताया कि पलक सिधवानी सेट पर बिल्कुल भी अनुशासन में नहीं रहती थीं। न्यूज18 से खास बातचीत में असित मोदी ने बताया कि पलक सिधवानी को शो क्यों छोड़ना पड़ा। असित मोदी ने कहा कि पलक ने बिना वजह हंगामा किया। उन्होंने इस ओर इशारा किया कि पलक सेट पर अनुशासित नहीं थीं। असित मोदी ने कहा, "हर किसी को अनुशासन में रहकर काम करना होता है। मैं भी सब टीवी के लिए शो बना रहा हूं। मैं भी सम्मान के साथ काम करता हूं। मेरा उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट है। इसी तरह, आर्टिस्ट का मेरे साथ कॉन्ट्रैक्ट होता है। हमें हर महीने 26 एपिसोड्स बनाने होते हैं। उसके लिए एक अनुशासन होना चाहिए। ये आपके मूड पर निर्भर नहीं कर सकता। हर कोई काम कर रहा है। यह एक कारण है।"
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper