विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे बंटू ढाबा

  • Share on :

ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
मालनपुर। शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भिंड से एक कार्यक्रम के दौरान लौटते समय अपने काफिले के साथ अचानक बंटू ढाबा पहुंचे। उनके ढाबे पर पहुंचने की खबर मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। ढाबा संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू, विधानसभा अध्यक्ष तोमर के बेहद करीबी और पुराने सहयोगी माने जाते हैं। तोमर के पहुंचते ही बंटू ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया दोनों के बीच काफी देर तक आत्मीय बातचीत हुई। इस दौरान तोमर ने ढाबे पर चाय की चुस्की ली और बंटू से क्षेत्र के हालात पर चर्चा की। इस दौरान दिनेश सिंह परिहार और बंटू ने अपने विद्यालय शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल स्टाफ से भी रूबरू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नरेंद्र सिंह तोमर जब भी इस क्षेत्र से गुजरते हैं, बंटू ढाबे पर जरूर रुकते हैं। बंटू ढाबा क्षेत्र में अपने स्वाद और साफ-सफाई के लिए जाना जाता है विधानसभा अध्यक्ष के बंटू ढाबे  पर रुकना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तोमर कुछ देर रुकने के बाद ग्वालियर के  लिए रवाना हो गए। इस दौरान बंटू ढाबा संचालक दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि श्री तोमर आज विधानसभा अध्यक्ष है पहले केंद्रीय कृषि मंत्री , प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर भी रह चुके हैं बावजूद भी वह आम लोगों की तरह रहते हैं, इतने बड़े नेता होने के बावजूद भी अपने पुराने सहयोगी और कार्यकर्ताओं को नहीं भूलते हैं और उनके दुख सुख में साथ खड़े रहते हैं, मैं तो पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं और श्री तोमर का सहयोगी हो हूं आज मेरे यहां विधानसभा अध्यक्ष का आगमन हुआ यह हमारे लिए गर्व की बात हैl इस अवसर पर अशोक सिंह जादौन( बाबा) अशोक जैन, अशोक सिंह तोमर, बबलू सिंह तोमर, हनुमत सिंह तोमर, सचिन सिंह परिहार, राहुल सिंह परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper