अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कली में 6 दिन से लापता साकेत का शव बरामद
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया ...
धनबाद. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बहू और बीजेपी की नेता सीता सोरेन पर धनबाद में जानलेवा हमला किया गया. सीता सोरेन यहां कतरास में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. हमले में वह बाल- बाल बचीं और समय रहते सुरक्षाकर्मी ने सूझबूझ से एक को गिरफ्तार भी कर लिया है.
हमले के आरोप में किसी और को नहीं बल्कि सीता के ही पूर्व पीए देवाशीष घोष को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हुआ कि वह होटल में घात लगाए बैठा था. हालांकि , हमला कैसे किया गया और इसके पीछे की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. मामले की जांच की जा रही है.
साभार आज तक
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई