अमृतसर में दुस्साहस: ड्यूटी पर जा रहे ASI की सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

  • Share on :

अमृतसर. पंजाब के अमृतसर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक एएसआई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में इसे सुनियोजित हमला माना जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक एएसआई जोगा सिंह सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने बिना किसी बहस के अचानक उन पर गोलियां चला दीं. गोली लगते ही जोगा सिंह सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. गंभीर हालत में जोगा सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एएसआई की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper