राजधानी में दुस्साहस: घर में घुसकर मां-बेटे का कत्ल, 12 लाख कैश और गहने लूटकर बदमाश फरार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। पूरी तैयारी के साथ आए बदमाश मां-बेटे की हत्या करने के बाद नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।
दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर, मां और बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला; घर से कैश-गहने गायब
राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। पूरी तैयारी के साथ आए बदमाश मां-बेटे की हत्या करने के बाद नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 38 साल की शारदा और उनके 13 साल के बेटे खुशाल की अज्ञात आरोपियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। खुशाल 7वीं कक्षा में पढ़ता था।
वारदात को घर के अंदर अंजाम दिया गया, जिससे यह साफ है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे। हत्या के बाद आरोपी घर में रखे करीब 10 से 12 लाख रुपए नकद और गहने लेकर फरार हो गए। वारदात के पीछे लूट को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।
बुधवार रात लगभग 1:11 बजे गोविंदपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल आई। इसमें बताया गया कि गली संख्या 10, गोविंदपुरी, कालकाजी स्थित एक आवास में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। तत्काल एसएचओ और एसीपी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

