नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा
कटनी । कलेक्टर आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में आमजन को अवगत कराने निरंतर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में परियोजना रीठी अंतर्गत ग्राम देवगांव के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पंच श्रीमती अंजनी यादव एवं श्रीमती सुमन नामदेव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्री अक्षय राय उपस्थित रहे।
वहीं परियोजना बहोरीबंद अंतर्गत परियोजना अधिकारी सतीश पटेल के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी गई।
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश घर- घर पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में परियोजना अधिकारी श्रीमती विद्या पाण्डेय के नेतृत्व में परियोजना मुड़वारा अंतर्गत ग्राम गुलवारा में रैली एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।

