राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा दिवस के अवसर पर फायर स्टेशन मोती तबेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमुख अधीक्षक श्री आशीष कुमार पाठक ने किया, जिसमें फायर कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद फायरकर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा, संभावित आग की घटनाओं एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी।
इस अवसर पर मोती तबेला से राजवाड़ा, पलासिया, सपना संगीता होते हुए फायर स्टेशन तक अग्नि सुरक्षा रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से नागरिकों को सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही 14 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण, जागरूकता रैली एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper