अयोध्या पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 नामजद समेत 54 करीबियों की अचल संपत्तियों की सूची मांगी
लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की जांच अब आरोपियों के करीबियों की संपत्ति तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियों को शक है कि कथित आर्थिक अनियमितताओं की कड़ियां संपत्तियों के लेनदेन से जुड़ी हो सकती हैं। इसी के चलते अयोध्या पुलिस और एसआईटी ने लखनऊ में आरोपियों और उनके करीबियों की संपत्तियां खंगालना शुरू कर दिया है। आठ नामजद आरोपियों के साथ उनके 54 रिश्तेदारों और करीबियों के नाम की सूची लखनऊ प्रशासन को भेजी गई है।
अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में आरोपियों और उनके परिजनों के नाम से पिछले दो वर्षों में दर्ज अथवा नामांतरण की गई कृषि-अकृषि भूमि और अन्य अचल संपत्तियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र के साथ क्षेत्राधिकारी अयोध्या की रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। इसमें साफ तौर पर आरोपियों और उनके परिजनों के नाम से संपत्तियों की पड़ताल कराने का अनुरोध किया गया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

