फूट-फूट कर रोए अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार, बोले- मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ

  • Share on :

अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं 
प्रशांत कुमार सिंह ने अपने इस्तीफे में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश की सेवा कर रहे हैं, उस प्रदेश के मुखिया के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ 
प्रशांत कुमार सिंह ने यह भी कहा कि उनका इस्तीफा किसी दबाव में नहीं है, बल्कि यह उनका अपना फैसला है। उन्होंने कहा कि जब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हो जाता, तब तक वे पूरी निष्ठा से अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper