सावन के अंतिम सोमवार खारकलां में निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी
पुनीत सेन
खारकलां। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर ग्राम खारकलां में बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा की शुरुआत बाबा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से हुई। बाबा महाकाल को पालकी में विराजमान कर श्रद्धालु पूरे ग्राम के भ्रमण पर निकले।
पालकी यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूरे ग्राम का भ्रमण करने के बाद बाबा महाकाल की पालकी वापस बाबा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक विधि-विधान के साथ यात्रा का समापन किया गया। सावन के अंतिम सोमवार पर हुए इस आयोजन से पूरा ग्राम शिवमय नजर आया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

