बहोरीबंद सीईओ श्री झा ने आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक शालाओं में प्रगतिरत मेजर मरम्मत कार्यों का किया औचक निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण कराने दिए निर्देश

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । विद्यालयों में प्रगतिरत मेजर मरम्मत कार्यों को तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्ता के साथ नियत समय सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश शुक्रवार को जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार झा ने आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक शालाओं में प्रगतिरत मेजर मरम्मत कार्यों का औचक निरीक्षण करते हुए निर्माण एजेंसी एवं तकनीकी अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने प्रगति के दौरान खास रूप से निगरानी करने हेतु निर्देशित किया है। इसी श्रृंखला में जनपद पंचायत सीईओ श्री झा ने प्राथमिक शाला कजलीवन,महगवां, मुहाई , सुपेली, तिगवां, रामनगर और अन्य गांव की प्राथमिक शालाओं में प्रगति गत मरम्मत कार्यों की प्रगति का अवलोकन कर पूर्णता हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपयंत्री शाहिद सुल्तान, ग्राम पंचायतों के सचिव और ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper